आईआईटी कानपुर को मिला है यमुना की सफाई और एआई विकसित करने का काम

कानपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आईआईटी कानपुर को यमुना की सफाई के लिए एआई टेक्नोलॉजी विकसित करने का काम सौंपा गया है। साथही, भीड़भाड़ मैनेजमेंट करने और अन्य शहरी चुनौतियों को दूर करने का काम भी मिला है।

प्रधान ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनिशिएटिव (डीईवीआई) के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहला शहर होगा, जो कचरा प्रबंधन सहित शहरी चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत और विदेशों में विकसित की जा रही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लाभान्वित होगा।

एआई संचालित सॉल्यूशसं पर काम कर रहा है आईआईटी कानपुर
उन्होंने कहा कि न केवल आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित टेक्नोलॉजी बल्कि दुनिया भर से आने वाले लेटेस्ट इनोवेशंस का भी हम सबसे पहले दिल्ली में उपयोग करेंगे। यमुना की सफाई हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी दोनों है। आईआईटी कानपुर यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एआई संचालित सॉल्यूशसं पर काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button