राशिफल  आज  14 जुलाई 2025

मेष
सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा।अधिकारी वर्ग अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ
साथ काम करने वाले कर्मचारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर समस्या दूर होगी। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। रुके हुये कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे।

मिथुन
वर्तमान मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी-खाँसी की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। दिन कुछ निराशाजनक हो सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण छवि ख़राब होने की आशंका है। पूरी मेहनत से काम में लगे रहें।

कर्क
पूरी मेहनत से अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दिक्कत दूर होगी।

सिंह
प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा।विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

कन्या
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। परिस्थितियाँ शानदार रहने वाली हैं।घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। अचल सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त हो सकते हैं।

तुला
भाइयों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कुछ निर्णय दिक्कत में डाल सकते हैं।वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। कमियों को दूर करें। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक
परिवार के सदस्य अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। धन के कारण लंबित कार्यों के पुनः प्रारम्भ होने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नव विवाहित यात्रा के लिये जा सकते हैं।

धनु
किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। अपच के कारण सेहत खराब हो सकती है। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पुण्य कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से समस्या हो सकती है।

मकर
प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यशैली की प्रशंसा होगी।थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म में अत्यन्त रुचि ले सकते हैं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं।

कुंभ
मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। योजनाओं का खुलासा न करें। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि काम देरी से पूर्ण होंगे। अविवाहित सदस्य के विवाह की चिन्ता होने की सम्भावना है। लोग गलत आरोप लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन
कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रुके हुये काम करने का मन बनायेंगे। घर पर बहुत अच्छा समय बितायेंगे। प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button