राशिफल  आज 23 मई 2025

मेष
संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। किसी काम में उलझे रहेंगे।अदालती मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी करीबी से मुलाकात कर सकते हैं।

वृषभ
परिवार के लोगों से बहस हो सकती है। दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक तंगी के चलते कार्य रूक सकते हैं। अनजान लोगों पर तत्काल भरोसा न करें।

-मिथुन
छात्र परीक्षा में कमाल करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।कारोबार में धन लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए लोगों से भेंट हो सकती है।

कर्क
जोखिम सावधानी से लें। अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। किसी को सलाह न दें।

सिंह
लंबे इंतजार के बाद सफलता मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे।किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। प्रेमियों को लाभ होगा। तनाव की स्थिति दूर होगी।

कन्या
कोई करीबी अच्छी खबर देगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा।

तुला
प्रेमियों को अच्छी खबर मिलेगी। दिन अच्छा रहने वाला है।सामाजिक जीवन अच्छा चलेगा। तनाव की स्थिति दूर होगी। कारोबार में लाभ होगा। प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक
सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।ज्यादा खर्च होने की संभावना है। किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेमियों को अच्छी खबर मिलेगी।

धनु
निवेश के अवसर मिल सकती है।पूर्व के प्रयास सफल रहेंगे। करियर, कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

मकर
पठन पाठन में मन लगेगा। दिन ठीक रहेगा।कलाजगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा।

कुंभ
आलोचनात्मक रवैए से लोग दूर हो सकते हैं। किसी के काम में दखल न दें। किसी काम से लाभ होगा। पारिवारिक समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे।

मीन
वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके विरूद्ध कोई भ्रम फैला सकता है, सावधान रहें। धैर्य रखने से लाभ होगा। आपकी कोशिशें रंग लाएगी। अजबनियों से सावधान रहें।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button