धीरे-धीरे देश में कदम बढ़ाता जा रहा कोरोना!

देशभर में एक्टिव केस 3758 पहुंचे, राजधानी में तीन हुई मरने वालों की संख्या

नई दिल्ली :  देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव कोविड केस की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है. बीते 24 घंटे में 363 नए संक्रमित मरीज सामने आए, जबकि 1818 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गंभीर रूप से बीमार इसकी चपेट में आकर दम तोड़ना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में दिल्ली में दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। वहीं इस साल कोरोना से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या तीन हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट हल्का है, लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह काफी खतरनाक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले डाटा के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 71 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना से हुई। मरीज पहले से निमोनिया से पीड़ित था। मरीज की मौत के पीछे सेप्टिक शॉक के साथ तीव्र किडनी क्षति भी बताया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट से एक 60 साल की महिला ने दम तोड़ा।

बताया जा रहा है कि महिला की मौत से पहले उसे उल्टी के साथ ही पेट में काफी दर्द की शिकायत हुई थी। बढ़ती समस्या को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां जांच के दौरान उसकी कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि महिला को पहले से आंतों की भी समस्या थी।

दिल्ली में कोरोना के 375 एक्टिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 375 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 81 नए मामले सामने आए। दिल्ली में एक जनवरी 2025 से अभी तक 266 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बीते 24 घंटों में अस्पताल से 52 मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में एक जनवरी 2025 से अभी तक तीन मरीज कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। बीते 24 घंटों में एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ा।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं हैं। एडवाइजरी भी जारी की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

गाजियाबाद में 20 हुए सक्रिय मामले
गाजियाबाद जिले में शनिवार को कोरोना के दो और नए केस मिले हैं। इनको मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है। संक्रमित मरीजों में से 17 का इलाज घर पर चल रहा है और तीन मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button