उत्तराखंड : बैलेट पेपर के रंग से कर पहचान सकेंगे प्रधान और जिपं सदस्य प्रत्याशी

प्रधान का होगा हराए जिपं सदस्य का गुलाबी

देहरादून : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पूर्व ही राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारियां पूरी कर चुका है। आयोग ने शनिवार को मतदाताओं की सुविधा के लिए बैलेट पेपर के रंग भी घोषित कर दिए। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं को इस बार विशेष सुविधा भी दी जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर सफेद होगा। प्रधान प्रत्याशियों का बैलेट पेपर हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का बैलेट पेपर नीला और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा। उन्होंने कहा कि इससे मतदाताओं को वोट करते समय आसानी होगी।

दिव्यांग या अक्षम मतदाता, जो स्वयं चलने में असमर्थ हैं, उन्हें घर से मतदान केंद्र तक ले जाने और मतदान के बाद निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए पारिवारिक सदस्य को वाहन प्रयोग करने की छूट दी जाएगी। इससे सुविधाजनक आवागमन और मतदान की प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।

किसके कितने पदों के लिए चुनाव
पद श्रेणी                                   – कुल पद
सदस्य, ग्राम पंचायत                  – 55,587
प्रधान, ग्राम पंचायत                   – 7,499
सदस्य, क्षेत्र पंचायत                   – 2,974
सदस्य, जिला पंचायत                – 358
                                              – कुल – 66,418

 

Related Articles

Back to top button