पीएम मोदी का ब्रिटेन – मालदीव दौरा!

ब्रिटेन में व्यापार, रक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा, मालदीव को आर्थिक संकट से उबारने में मदद?

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ भारत की आर्थिक, रणनीतिक और क्षेत्रीय साझेदारी को मजबूत करना है। पीएम मोदी यूके में 23 और 24 जुलाई को रहेंगे। इसके बाद वह मालदीव जाएंगे। यूके में वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मिलेंगे और कई मुद्दों पर बात करेंगे। मालदीव में वह 26 जुलाई को देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

मालदीव को आर्थिक मदद देने के लिए भारत सरकार लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव जा सकते हैं। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारत की ओर से फंडेड कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। मालदीव इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत अपनी ‘पड़ोसी फर्स्ट’ नीति के तहत मदद के लिए आगे आ रहा। इस नीति के तहत भारत हमेशा से अपने पड़ोसी देशों की मदद करता है।

ब्रिटेन में व्यापार, रक्षा, शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा
पीएम मोदी 23 और 24 जुलाई को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर ब्रिटेन जाएंगे। यह पीएम मोदी की चौथी UK यात्रा है। इससे पहले वह 2018 में UK गए थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी और स्टारमर व्यापार, रक्षा, जलवायु, इनोवेशन और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह किंग चार्ल्स III से भी मिलेंगे।

मुक्त व्यापार समझौता होने की उम्मीद
इस यात्रा के दौरान, भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से रुका हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने की उम्मीद है। इस समझौते पर मई में सहमति बनी थी। इससे भारत के लगभग 99% निर्यात पर शुल्क कम हो जाएगा। साथ ही, ब्रिटिश उत्पादों जैसे व्हिस्की, ऑटोमोबाइल और वित्तीय सेवाओं को भारतीय बाजार में आसानी से प्रवेश मिल सकेगा।

मालदीव की मदद के लिए भारत की खास तैयारी
भारत ने पहले भी मालदीव को कई LoC दी हैं। एक बार फिर दोनों देशों के बीच LoC यानी लाइन ऑफ क्रेडिट पर बात चल रही है। यह LoC मालदीव को आर्थिक संकट से उबारने में मदद कर सकती है। मालदीव में केंद्र सरकार की इस प्लानिंग की खास वजह है। मोदी सरकार की ये पहल ‘पड़ोसी पहले’ नीति का हिस्सा है।

कई परियोजनाओं पर चल रहा काम
इसके अलावा, भारत मालदीव में कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं में भी मदद कर रहा है। ये परियोजनाएं मालदीव के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मालदीव की यात्रा पर जा सकते हैं। 25 और 26 जुलाई को होने वाली इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार, मालदीव को आर्थिक मदद दे सकता है।

पीएम मोदी का मालदीव दौरा, करेंगे कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन
मालदीव का राष्ट्रीय दिवस भी इसी दौरान है। उम्मीद है कि पीएम मोदी भारत की ओर से बनाए गए कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अब तक 56 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें से 14 पूरी हो चुकी हैं और उनका उद्घाटन भी हो चुका है। मई में भारत ने मालदीव को 50 मिलियन डॉलर की ट्रेजरी बिल की मदद दी थी।

Related Articles

Back to top button