कैंसर की असली जड़ है ये चीजें, फिर भी लोग कर रहे नज़रअंदाज़

रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, जानबूझकर मजे से खा रहे लोग

आपका स्वास्थ : कैंसर आजकल दुनिया में मौत का एक बड़ा कारण बन गया है। इसकी कई वजह हैं जिनमें एक कारण आपका खान-पान है। कई खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर में जाकर कैंसर बनाते हैं और वैज्ञानिक भी इसके सबूत दे चुके हैं। मतलब साफ है कि कैंसर से बचने के लिए आप जो खुद कंट्रोल कर सकते हैं, वो है क्या खा रहे हैं उस पर ध्यान देना। डॉ। प्रियंका सहरावत, एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलोजी (एम्स दिल्ली) ने बताया है कि प्रोसेस्ड फूड, बार-बार गर्म किया गया तेल और शराब जैसी चीजें कैंसर की असली जड़ हैं। इनमें कैंसर वाले तत्व होते हैं शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर पैदा कर सकते हैं।

कैंसर होना जीवन बदल देने वाली घटना है। यह जानना कि निदान से लेकर ठीक होने तक क्या उम्मीद करनी है, आपको सशक्त बना सकता है और आपके स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता है। यह एक सामान्य अवलोकन है कि कैंसर क्या है, इसके कारण क्या हैं, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता इसका इलाज कैसे करते हैं और आप अपनी पूरी यात्रा के दौरान अपना ख्याल कैसे रख सकते हैं।

कैंसर कई बीमारियों का एक बड़ा समूह है, जिनमें एक बात समान है: ये तब होते हैं जब सामान्य कोशिकाएँ कैंसरग्रस्त कोशिकाएँ बन जाती हैं और बढ़ती और फैलती हैं। आपके जीन आपकी कोशिकाओं को निर्देश भेजते हैं—जैसे कि कब बढ़ना शुरू करना है और कब रोकना है। सामान्य कोशिकाएँ इन निर्देशों का पालन करती हैं, लेकिन कैंसर कोशिकाएँ इन्हें अनदेखा कर देती हैं।

अमेरिका में कैंसर मृत्यु का दूसरा सबसे आम कारण है, लेकिन 20 साल पहले की तुलना में अब कैंसर से कम लोग मर रहे हैं। समय पर पता लगाने और नए उपचारों से कैंसर का इलाज हो रहा है और कैंसर से पीड़ित लोगों को लंबी उम्र जीने में मदद मिल रही है।

  • क्या खाने से कैंसर होता है? :- कैंसर आजकल दुनिया में मौत का एक बड़ा कारण बन गया है। इसकी कई वजह हैं जिनमें एक कारण आपका खान-पान है। कई खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर में जाकर कैंसर बनाते हैं और वैज्ञानिक भी इसके सबूत दे चुके हैं। मतलब साफ है कि कैंसर से बचने के लिए आप जो खुद कंट्रोल कर सकते हैं, वो है क्या खा रहे हैं उस पर ध्यान देना। डॉ। प्रियंका सहरावत, एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलोजी (एम्स दिल्ली) ने बताया है कि प्रोसेस्ड फूड, बार-बार गर्म किया गया तेल और शराब जैसी चीजें कैंसर की असली जड़ हैं। इनमें कैंसर वाले तत्व होते हैं शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर पैदा कर सकते हैं।
  • फ्राइड फूड :- डॉक्टर के अनुसार अगर आप फ्राइड फूड का अधिक सेवन करते हैं, तो आपको कैंसर हो सकता है। वैज्ञनिकों ने साबित किया है कि बहुत अधिक तले-भुने फूड्स जैसे समोसे, फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन, नमकीन और चिप्स सहित जितने भी तेल में तले हुए आइटम्स हैं, खाने से पक्का कैंसर हो सकता है।
  • बार-बार गर्म किया गया तेल :- तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें कैंसर वाले तत्व Acrylamide और PAF बनते हैं जो कैंसर का जोखिम तेजी से बढ़ाते हैं। अगली बार जब समोसा और छोले भठूरे खाने जाएं तो समझ लेना आप कैंसर को अपने पेट में जाने दे रहे हैं।
  • अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड :- ऐसे खाद्य पदरथ जिन्हें प्रोसेस करके बनाया जाता है जैसे पैकेज फूड, शुगरी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड मीट आदि से भी कैंसर का जोखिम बढ़ता है। इनके अलावा जितने भी प्रोसेस्ड फूड आइटम्स हैं, वो कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं।
  • शराब :- इसमें कोई शक नहीं है कि शराब पीने से न सिर्फ कैंसर होता है बल्कि यह लिवर को सड़ा देती है और कई अंगों को डैमेज कर देती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि शराब के अधिक सेवन से लिवर कैंसर और फूड पाइप का कैंसर और पैंक्रियाज का कैंसर हो सकता है।

कैंसर से बचने के लिए क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि यह सभी चीजें कैंसर करके रहती हैं और वैज्ञानिकों ने इसे साबित किया है। अगर आप कैंसर से बचना चाहते हैं, तो तुरंत इन चीजों से दूर बना लेनी चाहिए। खाने के टेबल पर सिर्फ बात करने से बात नहीं बनेगी बल्कि आपको अपने खाने-पीने में बदलाव करने से जान बचेगी।

कभी-कभी बर्गर या फ्रेंच फ्राइज खाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन रोजाना की आदतों को सुधारना जरूरी है। प्रोसेस्ड और तले हुए खाने से दूरी बनाएं। ज्यादा से ज्यादा ताजे फल-सब्जी, साबुत अनाज और हेल्दी खाना खाएं। फास्ट फूड और मिलावटी चीजों से बचें। इस तरह आप कैंसर का खतरा कम कर सकते हैं और लंबा, सेहतमंद जीवन जी सकते हैं।

Related Articles

Back to top button