राशिफल  आज 27 अप्रैल 2025

मेष
अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें । दिन कठिन रहेगा यात्रा में कठिनाई होगी। शत्रु पक्ष मजबूत रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में घाटा हो सकता है।

वृष
जीवन की समस्याओं से जूझेंगे। जीवनसाथी के रूखे व्यवहार से मायूस रहेंगे।बच्चों को सफलता मिलेगी। मित्रों से प्यारी-प्यारी बातें होंगी। करियर की समस्या दूर हो सकती है।

मिथुन
धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा कर सकते हैं। किसी काम के नहीं होने से क्रोधित हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। मन शांत रखें।

कर्क
महिलाओं को लाभ हो सकता है। दिनभर किसी समस्या को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे। दिन कुछ कठिन रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य बनाने का प्रयास करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह
प्रतिरोध से दूर रहें। महिला वर्ग में आप लोकप्रिय रहेंगे। खुशखबरी मिलेगी। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पूजापाठ में मन लगेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं।

कन्या
अनजान लोगों से सावधान रहें। यात्रा कठिन रहेगी। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। घरेलू विवाद के कारण तनाव में आ सकते हैं। कानूनी मामले में उलझेंगे। किसी को सलाह न दें। परेशानी बढ़ेगी।

तुला
कारखानों में कार्य करने वाले सतर्क रहें। धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। सावधानी से वाहन चलाएं। दिन अच्छा रहेगा। पुराने मामले सुलझेंगे। काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दिन सामान्य रहेगा। पूर्व के विवाद फिर खड़े हो सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ होगा।

धनु
दिन अच्छा रहेगा। छुट्टी के दिन का आनंद लेंगे। विभिन्न स्रोतों से आय होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। माता-पिता के साथ वक्त बिताएंगे। आज अच्छी खबर मिलेगी।

मकर
धन हानि हो सकती है। गलत कार्यों को छोड़े।मीडिया से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। जमीन संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे।यात्रा कर सकते हैं। किसी को राज की बात न बताएं।

कुंभ
घर में मांगलिक आयोजन होगा। रिश्तेदारों से भेंट होगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेंगे। आज कोई मित्र आपको घुमाने ले जा सकता है। सावधानी से खर्च करें।

मीन
खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। सेहत खराब होने की संभावना है।बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button