राशिफल आज 10 जून 2025

मेष
छवि खराब हो सकती है। गलतियों को स्वीकार कर उसमें सुधार कर लेना हितकर होगा। विवादों से दूर रहें। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण परेशानी होगी। यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
वृषभ
घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है।योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। कारोबार में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिये दिन उत्तम है। जल्दबाजी में कार्य न करें।
-मिथुन
लम्बे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। कार्यशैली से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे।काम की अधिकता के बावजूद अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाये रखें। जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क
लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। अपनी काबिलियत सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा गम्भीरता दिखाना आवश्यक है। व्यर्थ की यात्राओं में समय व्यर्थ हो सकता है। बच्चों के साथ आज चर्चा अवश्य करें। मस्याओं को समझने में सरलता होगी।
सिंह
कार्यक्षेत्र में आप जल्दी में काम समेटने की कोशिश कर सकते हैं। अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। करीबी लोगों का निरादर न करें। आपका मनोबल कमजोर रहेगा।
कन्या
व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में अत्यन्त वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा।
तुला
करियर को लेकर योजना बनाने के लिये बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। कार्यस्थल में व्यस्तता बढ़ सकती है। गृहकार्यों में अत्यन्त व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। समय व्यर्थ न करें।
वृश्चिक
गूढ़ विद्याओं में आप रुचि लेंगे। उत्साह से काम करेंगे। कार्यक्षेत्र मेंअनुशासन का अत्यधिक ध्यान रखेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों में लाभ मिलेगा। मानसिक शान्ति के लिये अकेले में समय बिताना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी।
धनु
दाम्पत्य सम्बन्धों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी मनोकामना की पूर्ति होगी। मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में रुचि ले सकते हैं।
कुंभ
तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी।लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। रुचि के अनुसार काम करने से लाभ होगा।
मीन
परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय शान्ति से निपटायें। किसी परेशानी से घिर सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।
पं सुभाष पाण्डेय