राशिफल आज11 मई 2025

मेष
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। बिगड़े हुये काम समय पर पूर्ण होने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव आयेंगे। घर के रुके कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
-वृषभ
परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें।योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने का प्रयास करें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन
सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी की समस्या हो सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहने वाले हैं। बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।
कर्क
बदहजमी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। नया वाहन खरीद रहे हैं तो पूरी जानकारी ले लें।व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि ले सकते हैं। किसी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है।
सिंह
बुद्धिमान लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। दूसरों से अधिक सलाह न लें।पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भालकर रखें। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी।रिश्तेदारों की चिन्ता हो सकती है। उपलब्धियों के कारण लोग प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।
तुला
समाज में अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।
वृश्चिक
किसी परिजन को लेकर चिन्ता रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें।गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। मन में भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। आज आपको यात्रा नहीं करनी चाहिये।
धनु
स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा।
मकर
माता-पिता मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। मित्रो के साथ काफी समय बिता सकते हैं। पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्य समय से पूरे हो जायेंगे।
कुंभ
प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा करें। पुराना लोन आज चुका सकते हैं। बिना माँगे किसी को राय देने से बचें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है।
मीन
घर में अकेलापन और बोरियत जैसा महसूस हो सकता है। दिनचर्या को लेकर लापरवाही न रखें। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। पैरों में दर्द हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।
पं सुभाष पाण्डेय