राशिफल आज25 जून 2025

मेष
बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठा पायेंगे। सन्तान के व्यवहार से अति प्रसन्न रहेंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।

वृषभ
कार्यक्षेत्र मेंअधिकारों में वृद्धि होगी। लोगों की काफी सहायता करेंगे जिससे यश बढ़ेगा।दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। कारोबार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बुजुर्ग लोगों से काफी अच्छा सहयोग मिलेगा।

-मिथुन
घर में अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है।सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी मजाक उड़ा सकते हैं। उधार देने से धन फंस सकता है।

कर्क
कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।मन में नया काम करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नयी परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

सिंह
दोस्तों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। घर का वातावरण शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या
थोड़ा तनाव रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं होगा। मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा।

तुला
नौकरी में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं।अजनबियों पर अधिक विश्वास न करें। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है।

वृश्चिक
काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बांट दें। कारोबार में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की आशंका है।

धनु
सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। कारोबार में पारदर्शिता रखें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अत्यधिक भावुकता और दयालु व्यवहार का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। दूसरों पर ज्यादा विश्वास न करें।

मकर
कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी करीबी से मुलाकात होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आप थोड़े विचलित हो सकते हैं। दूसरों से अधिक सलाह न लें।

कुंभ
जीवनसाथी मनोबल बढ़ायेगा। दिन की शुरुआत शुभ नहीं है।दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। लेखन से जुड़े लोग कुछ प्रयास कर सकते हैं।

मीन
विवाह योग्य जातकों को रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे।साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे। आपकी इनकम में वृद्धि होगी।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button