राशिफल आज 29 मई 2025

मेष
अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। नया प्रयोग कर सकते हैं। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। रूके मामलों के परिणाम पक्ष में होने की सम्भावना है।
वृषभ
मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। आपकी प्रशंसा होगी। जो लोग आपके विरुद्ध थे वो पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कोई कठिन निर्णय ले सकते हैं। कारोबार में बड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
-मिथुन
समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव लायें। सतर्क रहें। विदेश में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेम प्रसंग में तनाव हो सकता है।
कर्क
दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। उधार न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय अवश्य दें। रक्तचाप और किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। तनाव लेने से बचें। शादी को लेकर समस्या हो सकती है।
सिंह
उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। करियर, कारोबार में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। मित्रों का घर आगमन होगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाणी पर संयम बनाये रखें। ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें। काबिलियत पर विश्वास रखें।
तुला
तकनीकी विद्यार्थियों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जॉब में अधिकारी असन्तुष्ट हो सकते हैं। रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
वृश्चिक
घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं।इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। गलत आदतों पर नियन्त्रण करें।
धनु
विद्यार्थी पढ़ाई पर काफी ज्यादा ध्यान देंगे।कारोबार में धन लाभ होगा। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।
मकर
विवाहेतर सम्बन्धों से बचना चाहिये। दिन सामान्य रहेगा।सम्पत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में मन नहीं लगेगा। नये कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी।
कुंभ
दूसरों के मामलों में अपनी दखलंदाजी न करें। बहुत अच्छा समय बितायेंगे।नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिल सकता है। धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ सकता है। किसी की मदद से कोई कार्य बन सकता है।
मीन
उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। बुरी संगत के कारण नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या हो सकती है
पं सुभाष पाण्डेय