सहारनपुर में ट्रेड फेयर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

30 से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में चल रहे ट्रेड फेयर में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 24 दुकानें जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट और गैस लीकेज बताया जा रहा है। प्रशासन ने ट्रेड फेयर बंद कराकर जांच बिठा दी है।

साउथ सिटी मैदान में पिछले करीब एक महीने से ट्रेड फेयर चल रहा है। यहां हर रोज शाम के समय हजारों की संख्या में परिवार झूले झूलने और मेला घूमने के लिए आते हैं। इसमें खिलौने की दुकान, खाने के स्टॉल आदि लगे हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे मेला परिसर में आग लग गई।

काफी दूर तक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में 24 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग में तेज धमाके के साथ एक सिलिंडर भी फटा। शनिवार को बकरीद थी।

ट्रेड फेयर में दुकान लगाने वाले अधिकांश मुस्लिम हैं, जिस समय आग लगी अधिकतर दुकानदार बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में गए थे। कुछ लोग ही बचे थे, जो वहां तंबू में सो रहे थे।
वह जान बचाकर भागे। वहां पर अग्निशमन यंत्र भी नहीं थे। मौके पर दो गाड़ियां पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button