ईरान से बड़ा खतरा पाकिस्तान… भारत से लेकर अमेरिकी तक की नीद उड़ी!

परमाणु हथियार वाली बैलेस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा पाकिस्तान

नई दिल्लीः अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट से ट्रंप प्रशासन हैरान है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान गुप्त रूप से एक परमाणु हथियार वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है। इस मिसाइल की जद में अमेरिका तक है। ‘फॉरेन अफेयर्स’ की रिपोर्ट में यह रिपोर्ट भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा चीन से मदद लेकर अपने परमाणु हथियारों को उन्नत करने की खबरों के बीच आई है। बहरहाल, ईरान को अमेरिका और इजरायल की ओर से खतरा बताया जा रहा है लेकिन इन सबके बीच यह भी समझना होगा कि असली खतरा पाकिस्तान से है।

अमेरिका के पास क्या विकल्प होगा?
अमेरिकी अफसरों के मुताबिक अगर पाकिस्तान ऐसी मिसाइल हासिल करता है, तो वाशिंगटन उसे परमाणु विरोधी देश घोषित कर देगा। अमेरिका के लिए परमाणु हथियार रखने वाला कोई भी देश जो संभावित खतरा है, वह परमाणु विरोधी माना जाता है। फिलहाल, रूस, चीन और उत्तरी कोरिया को अमेरिका का विरोधी माना जाता है।

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अगर पाकिस्तान ICBM हासिल करता है, तो वाशिंगटन के पास उसे परमाणु विरोधी मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। ICBM रखने वाला कोई भी अन्य देश जो अमेरिका को निशाना बना सकता है, उसे दोस्त नहीं माना जाता है। इस रिपोर्ट से यह तो साफ हो गया है कि ईरान जैसा देश अमेरिका के लिए खतरा नहीं बल्कि पाकिस्तान जैसे मुल्क पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पाकिस्तान हमेशा से कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ भारत को रोकने के लिए है। उसकी नीति कम और मध्यम दूरी की मिसाइलें बनाने पर फोकस्ड रही है। इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल, जिन्हें परमाणु और सामान्य दोनों तरह के हथियारों से लैस किया जा सकता है, 5,500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्यों को भेदने में सक्षम हैं। फिलहाल, पाकिस्तान के पास कोई ICBM नहीं है। लेकिन रिपोर्ट कहती कि पाकिस्तान इस दिशा में काम कर रहा है।

2022 में, पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-III का परीक्षण किया। यह मिसाइल 2,700 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्यों को भेद सकती ह। इससे भारत के कई शहर इसकी सीमा में आ जाते हैं। एक ICBM विकसित करके, पाकिस्तान अमेरिका को अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने से रोकना चाहता है। वह यह भी चाहता है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से लड़ाई होती है, तो अमेरिका भारत की तरफ से हस्तक्षेप न करे।

Related Articles

Back to top button