पहलगाम आतंकी हमला: लखनऊ में उत्तराखंड महासभा की शोक सभा

बोले- स्वर्ग पर आतंकी हमला निंदनीय

लखनऊ : विन्द्रावन कालोनी स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत और घायल पर्यटकों के लिए अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से आयोजित की गई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत ने कहा कि कश्मीर घाटी विश्व में स्वर्ग के रूप में जानी जाती है। पहलगाम में 26 पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महासभा के नेता हेमवंत सिंह ने इस हमले को देश की एकता और अखंडता पर प्रहार बताया। उन्होंने इस कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की।

इन लोगों ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम में डी. डी. नरियाल, राजेंद्र प्रसाद जुयाल, प्रताप सिंह जंगलिया, महेंद्र सिंह राणा और बी.एस बिष्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। रविंद्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट और जगदीश बुटोला भी उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में अंबा बिष्ट, नीलम जुयाल, द्रोपती मेहरा, पुष्पा सावंत, मालती रावत, बीना नेगी और रजनी राणा ने भी शोक सभा में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button