अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा पाकिस्तान

LOC पर देर रात फिर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश में गुस्सा है। केंद्र सरकार लगातार कूटनीतिक दांव से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेर रही है। ऐसे में बौखलाया पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फायरिंग की है। 25-26 अप्रैल की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में LoC के पास कई जगहों पर छोटे हथियारों से बिना किसी कारण गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इससे पहले 24-25 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई थी।

भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना चौकियों की ओर से बिना किसी उकसावे के हल्की गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से उचित जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एलओसी पर लगातार दूसरे दिन फायरिंग
भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने देर रात एलओसी पर कई जगह फायरिंग की। भारतीय जवानों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों के अनुसार, गोलीबारी कई जगहों पर हुई। लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ये जगहें कौन सी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि भारतीय जवानों ने उकसावे का जवाब देते समय संयम बरता और उचित कार्रवाई की।

भारतीय सेना ने फायरिंगपर क्या कहा?
पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। श्रीनगर में रक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि 25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया।

 

Related Articles

Back to top button