सुल्तानपुर में ब्राह्मण समाज ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

सुल्तानपुर (UP): प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दिए गए बयान पर ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो गए। रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

ब्राह्मण समाज के कृष्णनारायन उर्फ किन्नू और रमेश शर्मा समेत अन्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्हें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि बयान से ब्राह्मणों का अपमान हुआ है।

कलेक्ट्रेट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रवीण मिश्र, अनिल मिश्र, अखिलेश, रमेश उपाध्याय, राजेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button