हरकी पैड़ी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

100 दिन पूरे होने पर पति संग लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हरिद्वार : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपने पति के साथ हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला हरिद्वार दौरा था। उन्होंने सबसे पहले पवित्र हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर गंगा सभा द्वारा उनका विधिवत स्वागत किया गया।

गंगा स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मैं पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। मैंने मां गंगा के चरणों में भारतवर्ष की समृद्धि और विकास की प्रार्थना की है, जिसमें दिल्ली भी अग्रणी भूमिका निभाए।”

मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। गंगा तट पर उनकी उपस्थिति ने स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों में उत्साह का संचार किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि दिल्ली में यमुना नदी को भी मां गंगा की तरह स्वच्छ और निर्मल बना सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के 100 दिन एक संदेश देने वाला है कि किस तरह अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का अधिकार और विकास कैसा हो यह 100 दिन में दिखाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button