राशिफल आज 17 जून 2025

मेष
दिन कामकाज में व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें, खानपान में संयम जरूरी है।
वृषभ
पैसों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में फायदा होगा।किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन
मानसिक शांति पाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन बनेगा। ध्यान और योग फायदेमंद रहेगा।नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को फायदा होगा।
कर्क
परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। भावनाओं में बहने से बचें। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की जरूरत है।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात खास होगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या
कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, बातों को गलत समझने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला
कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा। दिन धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक
कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें, शाम तक सब ठीक हो जाएगा। दिन मिलाजुला रहेगा।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है, सतर्क रहें।
धनु
नौकरी में तरक्की के संकेत हैं।ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी पुरानी योजना से धन लाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। फालतू खर्चों से बचें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें।
मीन
पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। दिन सामान्य रहेगा।छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। वाद-विवाद से दूर रहें।
पं सुभाष पाण्डेय