राशिफल आज 3 मई 2025

मेष
पारिवारिक उलझन दूर होगी। किसी को सलाह न दें।यात्रा के दौरान किसी समस्या का सामना कर सकते हैं। नौकरी को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।

वृषभ
किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को सावधान रहना होगा।सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी को कुछ कष्ट हो सकता है।

– मिथुन
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक तनाव कम होगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

कर्क
पढ़ाई में सफलता मिलेगी।छात्रों को लाभ होगा। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। किसी करीबी के साथ यात्रा कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

सिंह
अपनी राज की बात किसी से शेयर न करें। दिन सामान्य रहेगा। सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करना होगा। किसी करीबी बहस हो सकती है। निवेश को लेकर अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें।

कन्या
विरोधी मित्र बन सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

तुला
नए स्रोत से आय होगी। दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छी सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। खर्च करने में लापरवाही न करें।

वृश्चिक
नौकरी मिल सकती है।जोखिम लेने से बचें। करियर संबंधी दिक्कत दूर होगी।वित्तीय लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। कारोबार में साझेदारों के साथ कुछ तनाव होने की संभावना है।

धनु
गैरजरूरी कामों में समय नष्ट न करें। दिन अच्छा रहने वाला है।बुजुर्गों को सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन कर सकते हैं।

मकर
शत्रु आपके विरूद्ध बातें कर सकते हैं। सावधान रहना होगा।वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ
यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। बैंक संबंधी कार्य पूरा कर पाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे। किसी को सलाह न दें।

मीन
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अजबनियों से सतर्क रहें।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। लजीज व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Back to top button