कासगंज में सीएम योगी द्वारा 724 करोड़ की योजनाओं की सौगात
कहा कि डबल इंजन की सरकार श्सोरों का विकास अयोध्या की तर्ज पर करेगी

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया
कासगंज (UP) : योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान अपने वक्तव्य में विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रही पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर लूट खसोट की। जिससे प्रदेश की दुर्गति हो गई, लेकिन 2017 के बाद भाजपा की सरकार ने प्रदेश को विकास से जोड़ा है। सड़क, बिजली, पानी कानून व्यवस्था का नया अध्याय शुरू हुआ है। आज प्रदेश मॉडल के रूप में प्रदर्शित है। उन्होंने कहा कि जिले में भी विकास होगा। तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों को अयोध्या, मथुरा, काशी, वृंदावन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जैसे देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेना का आधुनिकीकरण किया, जिसका परिणाम आॅपरेशन सिंदूर में देखने को मिला। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया। अगर हमारे पास मजबूत सेना और बहादुर जवान न होते तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। आज भारतीय सेना दुश्मन के घर में घुसकर उसका खात्मा करने की क्षमता रखती है। वैसे ही देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण करना जरूरी है।
प्रदेश में 2017 से पहले था अराजकता का माहौल
योगी ने 2017 से पहले की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था। शाम होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा दृश्य होता था। उपद्रवी सड़कों पर तांडव करते थे। न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। हर तीसरे दिन दंगे होते थे और पर्व-त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर समा जाता था।
पुलिस लाइन परिसर में लोकार्पण समारोह में पहुंची 20 हजार से अधिक की भीड़ से मंच से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने तीर्थ नगरी और जिले के विकास को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिले में तीर्थ नगरी भगवान श्री हरि के तृतीय अवतार की धरती है। यहां कपिल मुनि जैसे संत ने जन्म लिया है। इस धरती को विकसित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि विकास होते ही जिले का पिछड़ापन दूर होगा। सोरों में विकास और दरियागंज झील और झाल के पुल को पर्यटन केंद्र बनाने की बात कही। साथ सहावर, सोरों, गंजडुंडवारा, पटियाली तक बाईपास सड़क बनाने का ऐलान किया।
जनमानस को विकास का सपना दिखाकर 2027 की नींव रख दी है। उन्होंने जिले की दरियावगंज झील को विकसित करने, नदरई स्थित झाला के पुल का सुंदरीकरण कराने, जिले में पौराणिक धरोहराें को सग्रहित करने के लिए संग्राहलय तैयार करने की मांग सहर्ष स्वीकृति दी। इसी के साथ कस्बा सहावर में बाईपास बनवाने को मंच से हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जनमानस ने भगवान श्री राम के जय जयकार और योगी आदित्यनाथ की जिंदाबाद के नारे लगे और उन्हें जिले में कराए जाने वाले विकास के संबंध में समर्थन दिया।