यूपी में बिजली-नौकरी दोनों का संकट, अखिलेश का सरकार पर हमला

बोले- नौ साल में भाजपा सरकार ने एक यूनिट भी उत्पादन नहीं बढ़ाया

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्रूखाबाद में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार को निशाना में लेते हुए खूब गरजे। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में लूट-खसोट है। उत्तर प्रदेश की सरकार नौ सालों में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की सरकार नौ सालों में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश बिजली और पानी को लेकर संकट में है।

बिजली संकट से स्थिति
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट से स्थिति भयावह है। गर्मी से लोग बेहाल है। बिजली नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार ने नौ साल में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया गया। बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। किसान संकट में है। फसलों की खरीद में भी भ्रष्टाचार हो रहा है।

सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच
उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेंच दे रही है। आरक्षण खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश में तमाम सवाल है। इन सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच है। समाजवादी लोग भाजपा सरकार में हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button