राशिफल आज 31 जनवरी 2025

मेष
समाज में यश की प्राप्ति हो सकती है। काफी प्रसन्न रहेंगे।अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक परिस्थितियाँ भी आपको धन लाभ कराने वाली हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। जीवनसाथी की वजह से लाभ होगा।

वृषभ
अपने काम में जल्दबाजी न दिखाएं। सम्पत्ति के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्याओं का समाधान होगा। उच्च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे।

मिथुन
आपकी सम्वाद शैली काफी आकर्षक रहेगी। अनुशासन में रहेंगे।इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क
शत्रु पक्ष के लोग सक्रिय हो सकते हैं। सावधान रहना होगा। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से परिचय न बढ़ाएं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करेंगे।

सिंह
शुगर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का अत्याधिक ध्यान रखना चाहिये। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। आज कई कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

कन्या
दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी।बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें, इसके सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करेंगे। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला
परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर मूड खराब कर सकते हैं।बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपकी आशाओं के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

वृश्चिक
शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। बिना जानकारी के विचार न रखें। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। महिलाओं को रक्ताल्पता के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।

धनु
महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहें तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। माता-पिता बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें।

मकर
स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार अनुकूल नहीं रहेगा।बच्चों के हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। आज थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

कुंभ
प्रेमी जन से व्यवहार खराब हो सकता है। कमीशन सम्बन्धित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। मनोरञ्जन को काफी महत्व देने वाले हैं। प्रबन्धन में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण परेशान हो सकते हैं।

मीन
लम्बी दूरी की यात्रा करना शुभ नहीं है। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी।
पं सुभाषपाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button