अमेरिका में सनसनी खेज वारदात, भारतीय CEO द्वारा पत्नी और बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या

मृतकों की पहचान हर्षवर्धन (57) उनकी पत्नी श्वेता (44) 14 वर्षीय बेटे के रूप में हुई

वाशिंगटन : अमेरिका के वाशिंगटन में से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर 24 अप्रैल को भारतीय तकनीकी उद्यमी ने अपनी पत्नी और बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, ये पूरी घटना वाशिंगटन के न्यूकैसल में 24 अप्रैल को हुई। दंपती का एक बेटा उस समय घर में नहीं था, जिस कारण वह बच गया है। मृतकों की पहचान हर्षवर्धन एस किक्केरी (57), उनकी पत्नी श्वेता पन्याम (44) और उनके 14 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है।

एक बेटे को लेकर गई पुलिस
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय मीडिया ने बताया कि उन्होंने एक बच्चे को घर से बाहर ले जाते हुए देखा। इस दौरान मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बच्चे को सांत्वना दी। किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अभी तक बच्चों की पहचान जारी नहीं की है।
क्या है ऐसे कृत्य के पीछे की वजह

पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस आपराधिक कृत्य के पीछे की वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार काफी मिलनसार था और काफी रिजर्व रहता था।

कर्नाटक के मांड्या जिले से ताल्लुकात रखने वाले हर्षवर्धन एस किक्केरी मैसूर में मुख्यालय वाली रोबोटिक्स कंपनी होलोवर्ल्ड के संस्थापक और सीईओ थे। उनकी पत्नी कंपनी की सह-संस्थापक थीं।

साल 2017 में वह और श्वेता भारत लौट आए और होलोवर्ल्ड की सह-स्थापना की। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण उनकी कंपनी 2022 में बंद हो गई। जिसके बाद वह वापस अमेरिका लौट गए।

Related Articles

Back to top button