अल्मोड़ा की पुलिस कर्मी ममता ने अमेरिका में बढ़ाया देश का मान
महिला आरक्षी ने अमेरिका में फायर गेम्स 2025 में एक स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते

अल्मोड़ा : जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर अमेरिका में देश का मान बढ़ाया। उन्होंने अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में एक स्वर्ण और पांच रजत पदक पर कब्जा जमाया।
27 जून सात जुलाई तक अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 आयोजित किया गया। जिसमें 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस खेल में महिला आरक्षी ममता खाती ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर एसएसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई। एसएसपी ने सभी से खेलों से जुड़ने का भी आह्वान किया।